जबलपुर 5 घन्टे तालाब मे छिपा रहा शातिर चोर कमल के डटल से लेता रहा सास
- bySatendra Mishra
- 08 Apr 2026, 09:02 PM
- 3 Mins
जबलपुर के पास मंगलवार शाम पुलिस और एक शातिर अंतरराज्यीय चोर के बीच फिल्मी स्टाइल में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला का पर्स उड़ाते वक्त आरपीएफ की नजरों में आए इस चोर ने पुलिस को छकाने के लिए खितौला रेलवे स्टेशन के पास काई से भरे एक गहरे तालाब में छलांग लगा दी। रात के अंधेरे और पानी में जमी शैवाल के बीच वह करीब 5 घंटे तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। हैरानी की बात यह रही कि वह पानी के अंदर पूरी तरह डूबा रहा और सांस लेने के लिए कमल की डंठल (कमल-नाल) को पाइप की तरह इस्तेमाल कर बाहर से ऑक्सीजन लेता रहा।
आखिरकार गोताखोरों की मदद से उसे काई के बीच से खींचकर निकाला गया। पकड़े जाने के बाद उसने खुद को चंडीगढ़ का 'बबलू' बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब की पारखी नजरों ने उसे पहचान लिया। प्रभारी ने जैसे ही उसे उसके पुराने नाम 'सनी' से पुकारा, आरोपी सन्न रह गया और उसकी असलियत सामने आ गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह शातिर कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला हरविंदर सिंह है, जो 2017 में बिजनौर के हल्दौर नगर निकाय से निर्दलीय पार्षद भी रह चुका है। देशभर में 400 से ज्यादा चोरियों को अंजाम देने वाले इस 'माननीय' चोर के आपराधिक इतिहास ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
Eagle Claw का शिकंजा: गाडरवारा में 5.4 लाख की स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
- 08 April, 2026
- 3 Mins
18 वर्ष से कम उम्र की बालिका और 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह कराना कानून अपराध
- 07 April, 2026
- 6 Mins
