Follow Us:

गाडरवारा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का गाडरवारा दौरा ; प्रतिभा सम्मान समारोह सहित कई स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

1000021685

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का गाडरवारा दौरा आज; प्रतिभा सम्मान समारोह सहित कई स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शनिवार (8 अगस्त) को गाडरवारा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय जनसंपर्क के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

​माननीय मंत्री जी के निज सहायक सियाराम पटेल द्वारा जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार:

  • सुबह 11:00 बजे: मंत्री श्री सिंह लक्ष्मी टाउनशिप स्थित 'सेवा सदन' पहुंचेंगे, जहां वे क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आमजनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
  • अपराह्न 3:00 बजे: पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम गाडरवारा में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।
  • शाम 4:00 बजे: शांति नगर गाडरवारा पहुंचकर श्री राजेंद्र कौरव (आड़ेगांव खुर्द) के निवास पर सौजन्य मुलाकात करेंगे।
  • शाम 4:30 बजे: नमामि पैलेस गाडरवारा में श्री दिग्विजय सिंह पटेल (बांसखेड़ा) के पारिवारिक त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • शाम 5:15 बजे: ग्राम केकड़ा पहुंचकर श्री सतीश ममार एवं श्री चौधरी भैयालाल ममार के निवास पर भेंट करेंगे।
  • शाम 6:00 बजे: ग्राम कजरौटा में श्री अजीत खिचरोलिया के निवास पर उपस्थित रहेंगे।
  • संध्या 7:30 बजे: लोलरी आगमन एवं रात्रि विश्राम (समय आरक्षित)।
img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।