Follow Us:

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का नरसिंहपुर दौरा: 'हर घर तिरंगा' और विश्व आदिवासी दिवस समारोह में होंगे शामिल

1000024951

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का नरसिंहपुर दौरा: 'हर घर तिरंगा' और विश्व आदिवासी दिवस समारोह में होंगे शामिल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 9 अगस्त को नरसिंहपुर जिले के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान मंत्री पटेल 'हर घर तिरंगा अभियान', विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक व शोक-संवेदना कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

​तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह जबलपुर से प्रस्थान कर गोटेगांव पहुंचेंगे। इसके बाद वे आमगांव बड़ा करेली बाजार से सिंगपुर चौराहा सोसायटी तक आयोजित कार्यक्रम में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत तिरंगा ध्वज का वितरण करेंगे।

विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

दौरे के दौरान मंत्री पटेल ग्राम कपूरी पहुंचकर सरपंच मिथिलेश जाट की स्वर्गीय पुत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे नरसिंहपुर शहर में स्वर्गीय डॉ. अजय चौहान के निवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से भेंट करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे।

विश्व आदिवासी दिवस और तिरंगा वितरण

दोपहर बाद मंत्री पटेल कृषि उपज मंडी, नरसिंहपुर में आयोजित 'विश्व आदिवासी दिवस' के भव्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे मंडी तिराहा स्थित हीरा कृषक भंडार से जैन मंदिर तिराहा (स्टेशन गंज) तक 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत जन-जन को तिरंगा वितरित करेंगे।

​सभी निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के पश्चात मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और देर शाम तक सैनिक सोसायटी, शक्ति नगर (जबलपुर) पहुंचेंगे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।