Follow Us:

एक वृक्ष शहीद आशीष शर्मा के नाम: विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया वृक्षारोपण, शहादत को किया नमन

1000101970

एक वृक्ष शहीद आशीष शर्मा के नाम: विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया बृहद वृक्षारोपण, शहादत को किया नमन

बोहानी। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद आशीष शर्मा की स्मृति में मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोटेगांव विधायक माननीय श्री विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर 'एक वृक्ष शहीद के नाम' लगाया और शहीद की अमर शहादत को शत-शत नमन किया।

 विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा जी का त्याग और अदम्य देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। आज रोपा गया यह पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि उनकी वीरता, सर्वोच्च बलिदान और अमर स्मृति का प्रतीक है। जिस प्रकार यह वृक्ष समय के साथ फलित होकर आने वाली पीढ़ियों को छाया और जीवन प्रदान करेगा, ठीक उसी प्रकार शहीद आशीष शर्मा जी की शहादत की गाथा हमेशा हमारे हृदयों में जीवित रहेगी।

​उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस गरिमामयी अवसर पर नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद माननीय श्री चौधरी दर्शन सिंह जी, शहीद आशीष शर्मा जी के पूज्यनीय पिता श्री देवेंद्र शर्मा जी, परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 राम हृदय दास जी महाराज, भाजपा जिला महामंत्री श्री राहुल कौरव जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राव वीरेंद्र सिंह जी, श्री हरिप्रताप ममार जी, श्री पुनीत त्यागी जी तथा सरपंच श्रीमती किरण शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।