कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया तहसील कार्यालय एवं तहसीलदार न्यायालय सांईखेड़ा का निरीक्षण राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण व रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश

1000555963

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया तहसील कार्यालय एवं तहसीलदार न्यायालय सांईखेड़ा का निरीक्षण
राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण व रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश
=========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को तहसील कार्यालय सांईखेड़ा एवं तहसीलदार न्यायालय सांईखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

     कलेक्टर ने दायरा पंजी, अभिलेख पासबुक, लंबित राजस्व प्रकरणों एवं अन्य समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पारित आदेशों का समयबद्ध अमल सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों का दुरूस्तीकरण प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

     निरीक्षण में अभिलेख पासबुक अधूरी पाए जाने, जानकारी समय पर अपडेट नहीं होने तथा राजस्व प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रभारी तहसीलदार सांईखेड़ा श्री अतुल श्रीवास्तव, रीडर श्री शुभम शुक्ला व श्री सुनील पतरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्पष्ट निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, अद्यतन अभिलेख संधारण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।