10 वीं की परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है. 13 फरवरी से एग्जाम शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगे.
- bySatendra Mishra
- 12 Feb 2026, 02:18 PM
- 3 Mins
10 वीं की परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है. 13 फरवरी से एग्जाम शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगे. पूरे प्रदेश में 3000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है.
कब तक होंगे 10वीं बोर्ड के एग्जाम?
10वीं बोर्ड एग्जाम का पहला पेपर उर्दू का होगा.
आखिरी पेपर 6 मार्च 2026 को हिंदी का होगा.
रेगुलर छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होंगे.
परीक्षा केंद्रों की होगी कड़ी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी.
एग्जाम सेंटर्स की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.
पुलिस थानों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी.
संवेदनशील एग्जाम सेंटर की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस से की जाएगी.
स्टूडेंट्स को किन बातों का ख्याल रखना होगा?
एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले 10वीं कक्षा के छात्रों को कई बातों का ध्यान रखना होगा.
परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा. इसके साथ ही एक पहचान पत्र जरूर रखना चाहिए.
10वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होंगी. छात्रों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी.
एग्जाम सेंटर्स में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे – स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच आदि ले जाने पर मनाही होगी
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
