कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारियों तथा परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की

1000556988

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारियों तथा परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, पुनरावृत्ति कक्षाओं, मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित विशेष शैक्षणिक सहायता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की गई।

     कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए, विद्यालयवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा शिक्षकों द्वारा सतत मूल्यांकन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार तैयारी एवं अभिभावकों से समन्वय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने विद्यालयों में बालिका शौचालयों के निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।