करेली: नरसिंहपुर जिले से होते हुए सिलीगुड़ी जा रही 35 लाख की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 286 पेटी शराब जब्त की है।

1000555734

करेली: नरसिंहपुर जिले से होते हुए सिलीगुड़ी जा रही 35 लाख की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 286 पेटी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब Imperial Blue ब्रांड की बताई जा रही है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2558 लीटर है। पुलिस के अनुसार शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान एक आईसर ट्रक (MH 04 KF 3613) भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

मनोज पिता दयाचंद यादव, निवासी जाफरपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली

सतीश पिता प्रताप सिंह जाट, निवासी उद्देशीपुर, जिला सोनीपत, हरियाणा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप नरसिंहपुर जिले से होते हुए सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब का परिवहन किन दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपरोक्त जानकारी करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने दी है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।