गाडरवारा गरधा के स्कूल मे विदाई कार्यक्रम आयोजित

1000658729

गरधा के स्कूल मे विदाई कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा। गत दिवस साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गरधा के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में कार्यरत सहायक शिक्षक राजेंद्र पुरी गोस्वामी के  अर्धवार्षिकीय सेवा अवधि पूर्ण होने के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम मे उन्हें शिक्षकों ने शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम मे  जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव  द्वारा श्री गोस्वामी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में बीआरसी संदीप स्थापक ने श्री गोस्वामी की कार्यशेली को सराहा। उदबोधन में श्री गोस्वामी ने उन्हें मिले सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अवस्थी एवं आभार सरोज झारिया ने जताया। इस अवसर पर पूनमचंद्र दुबे, सुभाष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता,रेखा शर्मा, बबीता कोरी, अल्पना स्थापक, नीलू स्थापक सहित शिक्षक साथी, परिवारजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे l

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।