जनगणना महाअभियान 1 मई से अधिकारी कर्मचारी करेंगे मकान गणना अधिकारी कर्मचारियों का मकानगणना में करें सहयोग एसडीएम गाडरवारा

1000658704

जनगणना महाअभियान 1 मई से

अधिकारी कर्मचारी करेंगे मकान गणना

अधिकारी कर्मचारियों का मकानगणना में  करें सहयोग_ एसडीएम कलावती ब्यारे

 

गाडरवारा। जनगणना महाअभियान का कार्य 1 मई से 30 मई तक चलेगा जिसमें  जिले की गाडरवारा तहसील के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में अधिकारी, कर्मचारी क्षेत्रवासियो के समक्ष पहुंचकर मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस कार्य हेतु पर्यवेक्षकों एवं प्रगणको के प्रशिक्षण हो चुके है।  इसके अलावा जनगणना कार्य में संलग्न पर्यवेक्षकों एवं प्रागणको ने उन्हें दिए गये क्षेत्र का मुआयना भी करते हुए आवश्यक तैयारी प्रारम्भ कर दी है। सभी क्षेत्रवासी अधिकारी, कर्मचारियों का सहयोग कर जनगणना के अंतर्गत मकान गणना में सहयोग करें और महाअभियान को सफल बनाएं। उक्त अपील एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने की है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आगामी 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मध्यप्रदेश में भी जनगणना का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक सामान्य जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही और सटीक जानकारी देकर आप देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, साथ ही सतर्क रहकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। इस दौरान क्षेत्र में अनेक प्रगणक एवं सुपरवाइजर मकानगणना का कार्य करेंगे।जनगणना के दौरान अधिकारी आपसे केवल सामान्य एवं आधारभूत जानकारी ही प्राप्त करेंगे, जैसे कि आपके मकान/भवन का प्रकार,परिवार में कुल सदस्यों की संख्या परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की उपलब्धता शौचालय एवं बाथरूम की स्थिति गैस कनेक्शन की जानकारी रेडियो, टीवी, केबल कनेक्शन जैसी सुविधाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल या कार जैसी परिसंपत्तियां, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य खाद्यान्न, मोबाइल नंबर, इन जानकारियों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा। जनगणना के दौरान आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता या वित्तीय जानकारी, किसी भी प्रकार का ओटीपी (OTP) जैसी संवेदनशील जानकारी कभी भी नहीं पूछी जाएगी, इसलिए नागरिक विशेष सतर्कता बरतें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।जानकारी देने से पहले अधिकारी/कर्मचारी का पहचान पत्र (ID Card) अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत सरकारी कर्मियों को ही जानकारी प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।