Follow Us:

गाडरवारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देगुवाँ के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को भावभीनी विदाई

1000758608

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देगुवाँ के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को भावभीनी विदाई

गाडरवारा। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देगुवाँ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सुम्मेर सिंह काकोडिया के 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री काकोडिया ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे सरल, सहज, हंसमुख एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका सदैव सराहनीय रही।

विदाई समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों ने उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पण एवं सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में साथी शिक्षक इंद्रजीत ताराम, दिनेश कुमार पटेल, महेंद्र शर्मा, रामेश्वर प्रसाद मेहरा (एमआरसी), विक्रम कौरव, रमेश कुमार वर्मा, शंकरलाल परधान, सर्वेश शर्मा, मनोज जाटव, देवका सिलावट, रतना शर्मा, स्वाति शर्मा, विद्यालय परिवार के सदस्य, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं प्रभारी जनशिक्षक रमेश कौरव उपस्थित रहे।

प्रभारी जनशिक्षक रमेश कौरव ने श्री काकोडिया के शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन के लिए माँ नर्मदा से प्रार्थना की। समारोह के अंत में उपस्थित सभी जनों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।