Follow Us:

भटेरा के पीएमश्री स्कूल में विधायक ने पौधारोपण कर बाँटी साईकिलें गाडरवारा। बीते सोमवार क़ो क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भटेरा के पीएमश्री शासकीय हाईस्कूल में स्थानीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।

1000758587

भटेरा के पीएमश्री स्कूल में विधायक ने पौधारोपण कर बाँटी साईकिलें

गाडरवारा। बीते सोमवार क़ो क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भटेरा के पीएमश्री शासकीय हाईस्कूल में स्थानीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये। उन्होने इस दौरान मप्र शासन की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत 25 छात्राओं क़ो साईकिलो का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार गुबरेले की सेवानिवृति पर आयोजित विदाभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि प्राचार्य श्री गुबरेले ने अपने कार्यकाल में केवल विद्यालय का प्रशासन ही नहीं संभाला, बल्कि प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी का मार्गदर्शन भी किया। इन्होने शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को भी विद्यार्थियों के जीवन में स्थापित करने का सतत प्रयास किया। इनके नेतृत्व में विद्यालय ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। इन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व दिया। श्री पटैल ने आगे कहा कि सभी छात्र छात्राओं क़ो पेड़ जरूर लगाना चाहिए एवं बेहतर पढ़ाई करना चाहिए। उन्होंने छात्र छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ द्वारा विद्यालय के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन की मांग पर कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में प्रयास जारी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य बिचुआ सतीश नाईक एवं सतीश साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन विनोद दुबे ने किया। कार्यक्रम में ईश्वर गुर्जर, रामगोपाल गुर्जर, भैया जी टेकन, सरपंच राजू लोधी, प्राचार्य सुनीता पटैल,जयमोहन शर्मा, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक, नगेंद्र त्रिपाठी मधुसूदन पटैल,अरविंद शर्मा, संगीता मेहरा,पोषराज मेहरा, भगवती मेहरा सहित अनेक ग्रामवासी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।