Follow Us:

गाडरवारा आदिवासी बच्चों की शिक्षा को डिजिटल उड़ान दे रहा आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन

1000115084

आदिवासी बच्चों की शिक्षा को डिजिटल उड़ान दे रहा आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन
डिजिटल सेंटर और निःशुल्क कोचिंग के जरिए शिक्षा की नई राह दिखा रही युवाओं की टीम
तेंदूखेड़ा। आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल एजुकेशन सेंटर में होनहार आदिवासी बच्चियों से मिलने का अवसर मिला। आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों से शिक्षा प्राप्त कर रही इन बच्चियों का उत्साह और सीखने की ललक निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। सेंटर में बच्चों को विभिन्न ऑनलाइन कोर्स सहित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे अपने शिक्षा के स्तर को बेहतर बना सकें।
इस सराहनीय पहल के पीछे क्षेत्र के जागरूक युवा प्रियांशु खेमारिया एवं उनकी पूरी टीम निःस्वार्थ भाव से लगातार कार्य कर रही है। टीम का उद्देश्य आदिवासी अंचल के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
फाउंडेशन द्वारा तेंदूखेड़ा, किरहकोटा, डोंगराखोह और रातिकरार सहित आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल एजुकेशन सेंटर के साथ-साथ बच्चों और बच्चियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जिन्हें संसाधनों के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक अवसर पहुंचाने का यह प्रयास निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे निःस्वार्थ प्रयास करने वाले युवाओं और उनकी पूरी टीम को साधुवाद एवं हार्दिक आभार

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।