बच्चों ने किया हनुमान वाटिका का भ्रमण, जाना वृक्षों का महत्व और लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प गाडरवारा/कौड़ियां। न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चिरहखुर्द कौड़ियां द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक
- bySatendra Mishra
- 30 Jun 2026, 08:45 AM
- 4 Mins
बच्चों ने किया हनुमान वाटिका का भ्रमण,
जाना वृक्षों का महत्व और लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गाडरवारा/कौड़ियां।
न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चिरहखुर्द कौड़ियां द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 132 पावर हाउस परिसर स्थित हनुमान वाटिका का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कराया तथा बताया कि वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े मित्र हैं। उन्होंने समझाया कि शुद्ध वायु, ऑक्सीजन, वर्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र सोनी ने बच्चों को भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास और माता सीता के हरण की कथा सुनाते हुए बताया कि रावण द्वारा अपहरण के बाद माता सीता ने लंका की अशोक वाटिका में निवास किया था। उन्होंने बच्चों को इस प्रसंग के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आदर्शों एवं धार्मिक इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें।
"एक पेड़ – सौ खुशियां, हरियाली ही खुशहाली" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
नर्मदा समृद्धि परियोजना: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नोनी करेली कलां में किया पौधरोपण
- 29 June, 2026
- 5 Mins
