पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की दो छात्राएं राष्ट्रीय "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स" के लिए हुई चयनित
- bySatendra Mishra
- 18 Feb 2026, 08:46 PM
- 4 Mins
पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की दो छात्राएं राष्ट्रीय "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स" के लिए हुई चयनित
=======
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की दो प्रतिभावान छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भारत सरकार द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए महाविद्यालय की महिला फुटबॉल खिलाड़ी खैरी कामती गाडरवारा की नंदिनी ठाकुर और ग्राम उसरी- गोरखपुर की रवीना ठाकुर का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित जिले में हर्ष का वातावरण है।
चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 14 से 19 फरवरी तक टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसके उपरांत वे 20 से 24 फरवरी 2026 तक भावनगर- गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहाँ देशभर की उत्कृष्ट आदिवासी महिला फुटबॉल टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने इस उपलब्धि को जिले की खेल प्रतिभा का प्रमाण बताते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी श्री अर्पित सक्सेना के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं। फुटबॉल कोच श्री दीपचंद कहार के अनुशासित प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों करुणा मिश्रा एवं वंदना यादव के सहयोग ने इन छात्राओं को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्रामीण एवं आदिवासी परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने की यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक प्रेरणादायी हागी। महाविद्यालय व शिक्षकगण और खिलाड़ियों व नागरिकों ने दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
