जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की हुई जांच जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाये जाने पर जुर्माने की हुई कार्यवाही

1000563578

जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की हुई जांच
जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाये जाने पर जुर्माने की हुई कार्यवाही

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा एनटीपीसी में संचालित प्लाईऐश परिवहन में लगने वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही की गई।

     जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर श्री रवि बरेलिया ने बताया कि मंगलवार को चीचली- गाडरवारा रोड एवं गाडरवारा- तेंदूखेड़ा रोड पर एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे लगभग 35 वाहनों की जाचं की गई। इन वाहनों में मुख्य रूप से असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में की जांच की गई। जांच के दौरान 35 वाहनों में से 9 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही कर 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

     यह कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग के श्री सुदामा जाट, श्री संजय राजपूत, श्री प्रभात अवस्थी, श्री देवेन्द्र मेहरा के द्वारा की गई

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।