Follow Us:

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता मे यशोधन दुबे का चयन

1000511950


मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता रणजी सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नरसिंहपुर के होनहार क्रिकेटर यशोधन दुबे का चयन मध्य प्रदेश अंडर14 टीम में हुआ है इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।

यशोधन दुबे पी. एन. पी.विद्यालय के संचालक गिरीश नारायण दुबे के सुपुत्र हैं ललित नारायण दुबे के पोते है उन्होंने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन से चयन करता का ध्यान आकर्षित किया यशोधन दुबे ने कुल 4 मैच में 225 रन बनाने के साथ 29 विकेट अपने नाम किये जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश टीम में स्थान मिला। 
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सचिव जिला क्रिकेट संघ नरसिंहपुर पंकज नेमा एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सभी ने सभी ने विश्वास जताया कि यशोधन आगे भी अपने खेल से प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।