गाडरवारा श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण व्याहुला महोत्सव का आयोजन 7 जून को शहर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में 7 जून रविवार को श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
- bySatendra Mishra
- 06 Jun 2026, 06:16 PM
- 2 Mins
श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण व्याहुला महोत्सव का आयोजन आज 7 जून को
गाडरवारा। शहर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में आज 7 जून रविवार को श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पुजारी कमलेश भार्गव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर गुरु परम्परा केअधिकारी आचार्य श्री यादवेन्द्र वल्लभ गोस्वामी श्रीधाम वृंदावन से पधारकर अपने सान्निध्य में महोत्सव को संपन्न कराएंगे।
महोत्सव के दौरान जबलपुर से आई रसिक मंडली द्वारा विवाह के विभिन्न संस्कारों जैसे हल्दी, मेहंदी एवं फेरे आदि पर आधारित पदगान प्रस्तुत किए जाएंगे। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर 4 बजे से पदगान एवं विवाह उत्सव प्रारंभ होगा एवं शाम 7.30 बजे महाआरती संपन्न होगी। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
