डोल ग्यारस पर श्री देव गणेश साहू मंदिर से निकला भव्य विमान ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री गणेश जी, भक्तिमय हुआ शहर; नदी तट पर हुआ विधिवत जलविहार एवं पूजन-अर्चन गाडरवारा
- bySatendra Mishra
- 23 Sep 2026, 02:58 PM
- 7 Mins
डोल ग्यारस पर श्री देव गणेश साहू मंदिर से निकला भव्य विमान
ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री गणेश जी, भक्तिमय हुआ शहर; नदी तट पर हुआ विधिवत जलविहार एवं पूजन-अर्चन
गाडरवारा। बीजासेन वार्ड स्थित श्री देव गणेश साहू मंदिर व्यवस्था समिति, युवा संगठन एवं महिला मंडल के तत्वावधान में डोल ग्यारस के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी का भव्य विमान जलविहार के लिए निकाला गया। भगवान श्री गणेश जी के नगर भ्रमण और जलविहार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विमान के दौरान पूरा नगर गणपति भक्ति से सराबोर नजर आया।
भजन, प्रसादी एवं सुहाग सामग्री का वितरण
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री देव गणेश महिला मंडल द्वारा शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।
ढोल-नगाड़ों के साथ निकला नगर भ्रमण
भगवान श्री गणेश जी का विमान साहू मंदिर से प्रारंभ होकर महावीर भवन, चाबड़ी चौकी होते हुए नदी तट पहुंचा। नदी तट पर भगवान श्री गणेश जी का विधि-विधान से जलविहार एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात विमान चौकी, झंडा चौक एवं शिवालय चौक होते हुए पुनः साहू मंदिर पहुंचा, जहां भगवान को यथास्थान विराजमान किया गया।
बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों, विद्युत साज-सज्जा और भक्तिमय गीतों के बीच निकले विमान से मार्ग में उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान श्री गणेश जी की आरती उतारी, पूजा-अर्चना की तथा जय श्री गणेश के जयघोष लगाए।
जगह-जगह हुई आरती, अर्पित किया भोग
विमान रवाना होने से पूर्व साहू मंदिर में पंडित जी द्वारा सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा एवं आरती कराई गई। इसके बाद नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने भगवान की आरती उतारी और भोग अर्पित किया।
नदी तट पर पहुंचने के बाद भगवान श्री गणेश जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलविहार कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।
परंपरा और आस्था का प्रतीक है गणेश विमान
जिला महासचिव नीलेश साहू ने बताया कि डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का विमान निकालने की परंपरा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निभाई जाती है। भगवान का नगर भ्रमण एवं जलविहार धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का भी प्रतीक है।
इनकी रही सहभागिता
आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य विजय साहू, विनोद साहू, सतीश साहू, प्रदेश संगठन सचिव मध्यप्रदेश नन्हैंबीर साहू, बंदना साहू, प्रभु दयाल साहू, अशोक साहू, औंकार साहू, नारायण साहू, बबलू साहू, सुभाष साहू, मनोज साहू (पत्रकार), राजकुमार चाचा, मुकेश साहू, यशवंत साहू, राजेश साहू, प्रमोद साहू, मनीष साहू, सुधीर साहू, प्रतीक साहू, रोशन साहू, नीलेश साहू, सौरभ साहू, बिनोद साहू, रीतेश साहू, दिनेश साहू, आशीष साहू, राजेंद्र साहू (रूपाली), अखिलेश साहू,ललित साहू,शैलेश साहू, राकेश साहू, सूरज साहू, मनोज साहू, डब्बू साहू, राजेश साहू (शिक्षक), देवांशु साहू एवं प्रदीप साहू फल वाले सहित युवा संगठन के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा गाडरवारा, भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
- 23 September, 2026
- 6 Mins
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
