Follow Us:

MP कैबिनेट विस्तार: मानसून सत्र के बाद डा.मोहन यादव सरकार में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट

1000748328

​MP कैबिनेट विस्तार: मानसून सत्र के बाद डा.मोहन यादव सरकार में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट

भोपाल: मध्यप्रदेश की डा.मोहन यादव सरकार में मानसून सत्र के ठीक बाद एक बड़ा प्रशासनिक और राजनैतिक फेरबदल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमं‌त्री द्वारा मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर दिए गए संकेतों के बाद से ही राजनैतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। सूत्रों के मुताबिक, खराब रिपोर्ट कार्ड वाले कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ नए और अनुभवी चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

​प्रमुख संभावित बदलाव और नए चेहरे:

  • रामेश्वर शर्मा: भोपाल की हुजूर सीट से विधायक और हिंदुत्व का चेहरा रामेश्वर शर्मा का नाम कैबिनेट में शामिल होने की रेस में सबसे आगे चल रहा है।
  • गोपाल भार्गव: क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने के लिए बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव की कैबिनेट में वापसी तय मानी जा रही है।
  • महिला नेतृत्व व अन्य नाम: आधी आबादी को साधने के लिए अर्चना चिटनीस, रीति पाठक और मालिनी गौड़ के नामों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से प्रदीप लारिया और बृजेंद्र प्रताप सिंह भी दावेदारों की सूची में हैं।

​इन मंत्रियों पर गिर सकती है गाज:

  • ​वरिष्ठ मंत्री विजय शाह विवादित बयान के कारण विपक्ष और संगठन के निशाने पर हैं, जिससे उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।
  • ​राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के खराब प्रदर्शन को लेकर संगठन उनके खिलाफ सख्त मूड में है।
  • ​विभागीय कामकाज की नकारात्मक समीक्षा रिपोर्ट के चलते दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह की भी छुट्टी होने या विभाग बदले जाने की पूरी संभावना है।

​दिग्गज नेताओं पर बड़े फैसले:

  • कैलाश विजयवर्गीय: चर्चा है कि दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को संगठन में कोई बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी जा सकती है 

    हालांकि बीजेपी संगठन या सरकार की तरफ से अभी तक इस फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अंदरखाने चल रही तैयारियां साफ इशारा कर रही हैं कि मानसून सत्र के तुरंत बाद मध्यप्रदेश की सियासत में बड़ा धमाका होने वाला है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।