विश्व रेडक्रास दिवस पर रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर आयोजित गाडरवारा। शुक्रवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर पीड़ित मानवता की सेवा मे एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा
- bySatendra Mishra
- 08 May 2026, 04:32 PM
- 4 Mins
विश्व रेडक्रास दिवस पर रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर आयोजित
गाडरवारा। शुक्रवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर पीड़ित मानवता की सेवा मे एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा ने स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में महिला शक्ति ने आगे आकर रक्तदान किया आज श्रीमती मधु मालानी,कु ऋषिता मालानी ने रक्तदान किया वही शिक्षक सुरेंद्र पटेल शिक्षक द्वारा उनकी माता की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। इसके अलावा अमन जैन द्वारा 3 माह में दूसरी बार रक्तदान किया गया। इसी कड़ी में दीपक नोरिया, संतोष कौरव,विकास ठाकुर,अभिषेक कुर्मी,हरनारायण कीर,छोटू कीर, विनोद कौरव पत्रकार सहित पंडित हर्षित एवं अमूल गुप्ता द्वारा मदर्स डे एवं प्रवेश लोधी ने भी रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में अहम योगदान दिया। इस आयोजन में क्लब द्वारा 3 ब्लड प्रेसर मापने की मशीने सिविल अस्पताल को भेंट की गई। साथ ही रोटरी क्लब के निवेदन पर शक्ति शुगर मिल प्रा. लि.के संचालक रोटेरियन श्री विनीत माहेश्वरी समाजसेवी द्धारा डायलिसिस रुम के लिऐ दो टन का एसी भी दिया गया को 3 ब्लड प्रेसर मापने की मशीने भेंट की। इस दौरान शिविर में क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर मिनेन्द्र डागा ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से ही समाजसेवा से जुड़े कार्य करते हुए लोगों की सहायता कर रहा है। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव मनोज वसा , कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,अशोक राजपूत,सुनील श्रीवास्तव,शरद मौलासरिया मनीष जयसवाल,मोनू बड़कुर,अमित पटेल,अमन जैन, प्रियांक सोनी, हर्षित वैद्य,राजेश गुप्ता, अमन जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में डॉ उपेन्द्र वस्त्रकार निखिल साहू , अजय घारू सहित अस्पताल एवं ब्लड बैंक स्टॉफ का सहयोग उल्लेखनीय रहा
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
