गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को राहत: स्लॉट समाप्ति के बाद भी तुलाई व भुगतान की व्यवस्था
- bySatendra Mishra
- 08 May 2026, 07:53 PM
- 4 Mins
गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को राहत: स्लॉट समाप्ति के बाद भी तुलाई व भुगतान की व्यवस्था
जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि गेहूं उपार्जन में किसानों की अत्यधिक आवक को देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई है। जिससे कोई भी किसान अपनी उपज का विक्रय करने से वंचित न रहे। जिन किसानों के स्लॉट की अंतिम तिथि निकल जाने के कारण तुलाई एवं बिल जारी नहीं हो पा रहा है, ऐसे किसानों के लिए स्लॉट के अंतिम दिवस पर ही ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसान तोल पर्ची जारी की जा रही है। इसके बाद तुलाई एवं ऑनलाइन बिल जारी करने हेतु आगामी तिथि निर्धारित करने की सुविधा पोर्टल में डीएओ लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। व शर्तें यह है कि स्लॉट की अंतिम तारीख में किसान को तौल पर्ची ऑनलाइन जारी हो जाए, तो ऐसे किसानों को आगामी दिवस में तुलाई और खरीदी का कार्य कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी खरीदी केंद्रों को निर्देशित किया गया है, ताकि कोई भी किसान गेहूं विक्रय से वंचित न रह सके। ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों के स्लॉट को एक केंद्र से दूसरे केंद्र में स्थानांतरित करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। जिन केंद्रों पर अत्यधिक भीड़ है, वहां के स्लॉट कम भीड़ वाले केंद्रों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्रों से प्राप्त सूची के आधार पर डीएसओ लॉगिन के माध्यम से स्लॉट ट्रांसफर की कार्यवाही की जा रही है। यह पहल किसानों को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से गेहूं विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Narsinghpur
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
