Follow Us:

सिवनी मालवा थाने के हेड कांस्टेबल2200 रुपये की रिश्वत लेत पकड़या

1000610970

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा थाना परिसर में गुरुवार रात लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सतवासा निवासी रेवाराम प्रजापति का अपने रिश्तेदार से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

आरोप है कि इस मामले को खत्म करने के एवज में प्रधान आरक्षक राजेश परते ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और लगातार दबाव बना रहा था। परेशान होकर फरियादी ने भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 26 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई और पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने फरियादी से 2200 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।