Follow Us:

शाजापुर: जिले के गुलाना में करोड़ों की लागत से बन रहे SDM कार्यालय भवन में भ्रष्टाचार का खेल देखने को मिल रहा है

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

शाजापुर: जिले के गुलाना में करोड़ों की लागत से बन रहे SDM कार्यालय भवन में भ्रष्टाचार का खेल देखने को मिल रहा है। लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहने के बाद, जब भोपाल राजस्व आयुक्त की विशेष टीम जांच करने पहुंची। वहां निर्माण की गुणवत्ता की ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए। हाथ लगाते ही प्लास्टर झड़ने लगे।
हाथ लगाते ही रेत बन गया प्लास्टर

वहीं, निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने जब नवनिर्मित दीवारों की जांच की तो गुणवत्ता के दावों की धज्जियां उड़ गईं। स्थिति यह थी कि दीवारों पर किया गया प्लास्टर किसी औजार की जरूरत के बिना, सिर्फ हाथ लगाने मात्र से टूटकर नीचे गिरने लगा। भवन की नई दीवारों में अभी से ही बड़ी-बड़ी और गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।ठेकेदार ने चली चाल

भ्रष्टाचार की इस ढहती दीवार को छिपाने के लिए ठेकेदार ने एक शातिर चाल चली। जैसे ही राजस्व आयुक्त के निरीक्षण की खबर लगी तो ठेकेदार ने आनन-फानन में भवन और विवादित दीवारों पर हरी नेट लगवा दी। मकसद साफ था कि मीडिया और अधिकारियों की नजरों से दरारों और घटिया प्लास्टर को छिपाना है। लेकिन प्रशासन की पैनी नजरों ने जाली के पीछे छिपे इस बड़े घोटाले को पकड़ लिया।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।