Follow Us:

रोटरी क्लब गाडरवारा की पहल से सड़क के जानलेवा गड्ढों का हुआ जीर्णोद्धार; हादसों के खतरे से मिली राहत,

1000110971

गाडरवारा समाचार

रोटरी क्लब गाडरवारा की पहल से सड़क के जानलेवा गड्ढों का हुआ जीर्णोद्धार; हादसों के खतरे से मिली राहत, राहगीरों ने जताया आभार

गाडरवारा। नगर के मंडी गेट नंबर-2, श्री गोपाल ट्रेडर्स के सामने लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बने सड़क के जानलेवा गड्ढों की आखिरकार मरम्मत कर दी गई है। रोटरी क्लब गाडरवारा की जनहितैषी पहल और निरंतर प्रयासों के बाद सड़क के गड्ढों को गिट्टी व मलबे से भरकर समतलीकरण का कार्य पूर्ण कराया गया।

​उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर गहरे और खतरनाक गड्ढों के चलते हाल ही में एक गंभीर व जानलेवा सड़क दुर्घटना भी घटित हो चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों में हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। आम जनता की इस गंभीर समस्या और खतरे को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा ने त्वरित संज्ञान लिया और क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर गड्ढों के भराव एवं सड़क सुधार का कार्य शुरू कराया।

​सड़क का जीर्णोद्धार होने से अब इस मार्ग से गुजरने वाले दर्जनों वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। गड्ढे भरने के बाद यातायात सुगम हो गया है और हादसों का खतरा काफी हद तक टल गया है। स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों ने रोटरी क्लब गाडरवारा की इस सराहनीय व सामाजिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और क्लब का आभार व्यक्त किया है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।