गाडरवारा राइडर्स की पहल, आज से शुरू हुआ योग शिविर गाडरवारा। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाडरवारा राइडर्स द्वारा आयोजित विशेष योग शिविर का शनिवार से शुभारंभ
- bySatendra Mishra
- 12 Sep 2026, 06:29 PM
- 5 Mins
गाडरवारा राइडर्स की पहल, आज से शुरू हुआ योग शिविर
गाडरवारा। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाडरवारा राइडर्स द्वारा आयोजित विशेष योग शिविर का शनिवार से शुभारंभ हो गया। 12 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह शिविर शहर के सुखदेव भवन में प्रतिदिन सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के प्रथम दिन प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। शिविर में भोपाल की योग प्रशिक्षक पल्लवी सिंह द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को नियमित योग के प्रति प्रेरित करते हुए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक सोच की दिशा में जागरूक करना है।
योग शिविर के दौरान प्राणायाम, शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति, तनाव में कमी, बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में नियमित शारीरिक गतिविधि और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद उपयोगी है। इसी उद्देश्य से 15 दिनों के इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपये निर्धारित की गई है। यह शुल्क पूरे 15 दिनों के योग प्रशिक्षण के लिए है। संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वयं योग शिविर से जुड़ें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करें।
गाडरवारा राइडर्स द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था का संदेश “साइकिल चलाएं, फिट रहें, साथ रहें” लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ आदतों और सामूहिक रूप से फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के आगामी दिनों में भी नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण जारी रहेगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा जवाहर कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों का प्लेटफार्म नंबर-1 पर कब्जा!
- 19 September, 2026
- 4 Mins
