Follow Us:

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

1000796782

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

नरसिंहपुर। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

​तेज बारिश और ठंडी हवाओं के बीच दर्जनों युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेट परिसर (नरसिंह भवन) के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में महात्मा गांधी का चित्र था और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

​धरने में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और लोकतंत्र खतरे में है। युवाओं ने संकल्प जताया कि वे अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में एकजुट हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

​ कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी की रिहाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।