केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दो दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम जारी, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात ​नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल आगामी 10 और 11 जून को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर

1000724086

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दो दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम जारी, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल आगामी 10 और 11 जून को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, सघन जनसंवाद और सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

10 जून (बुधवार) का पूरा कार्यक्रम:

  • सुबह 07:30 बजे: रेस्ट हाउस बरमानकला से प्रस्थान कर 'प्रगति पथ यात्रा नर्मदा आश्रय स्थल' पहुँचेंगे। यहाँ वे आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे और पौधरोपण करेंगे।
  • सुबह 08:05 बजे: बरमान घाट आगमन। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माँ नर्मदा जी की स्वच्छता सेवा कार्य में सहभागिता करेंगे।
  • सुबह 10:05 बजे: बरमानकला सीढ़ी घाट पर बने टिन शेड में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:15 बजे: बरमानकला सीढ़ी घाट से प्रस्थान कर श्री राव सूर्य प्रताप के निवास पर पहुँचेंगे।
  • सुबह 11:45 बजे: हिरनपुर में श्री अभय राव सिंह एवं श्री गजराज सिंह के निवास पर जाएंगे।
  • दोपहर 12:40 बजे: करेली तहसील के ग्राम तिंसरा में पुल का लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 01:00 बजे: करेली तहसील के ही ग्राम पंचायत सिमरियाकला में नए पुल का भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 01:25 बजे: ग्राम पंचायत नयाखेड़ा के ग्राम दिल्हेरी में साकेतधाम हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और साथ ही गौशाला का लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 02:10 बजे: ग्राम बरखूवा टोला में स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद करेंगे और भारिया जनजाति के लोगों के साथ सहभोज (सामूहिक भोजन) में शामिल होंगे।
  • शाम 04:10 बजे: नरसिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नकटुआ में 'अटल ग्राम सेवा सदन' (पंचायत भवन) का भूमिपूजन करेंगे।
  • शाम 05:00 बजे: यशोदा गार्डन, शंकराचार्य वार्ड (नरसिंहपुर) में कायाकल्प योजना के अंतर्गत लगभग 346.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 06 सड़कों का लोकार्पण करेंगे और जनसंवाद में भाग लेंगे।
  • शाम 06:00 बजे: समनापुर आसन जी पहुँचकर ग्रामीण मंडल की बैठक लेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

11 जून (गुरुवार) का पूरा कार्यक्रम:

  • सुबह 09:30 बजे: समनापुर आसन जी से प्रस्थान करेंगे।
  • सुबह 10:00 बजे: ग्राम मुराझ में तिंदनी के बीच बने नए पुल का लोकार्पण करेंगे।
  • सुबह 10:30 बजे: महादेव पिपरिया में भगवान महादेव शंकर जी का अभिषेक करेंगे। इसके बाद नर्मदा जी में 05 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।
  • सुबह 11:40 बजे: ग्राम पंचायत चंदपुरा में 'अटल ग्राम सेवा सदन' (पंचायत भवन) के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: ग्राम पंचायत चंदपुरा के ही ग्राम गड़रिया में प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवॉल और टिन शेड का लोकार्पण करेंगे।
img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।