प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को जिले के करेली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए
- bySatendra Mishra
- 18 Mar 2026, 02:07 PM
- 2 Mins
प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को जिले के करेली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने व अन्य अतिथियों ने 79.97 लाख रुपये की लागत से नल-जल योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 17.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामसनेही पाठक, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
चैत्र नवरात्रि पूजा में क्या करना चाहिए पंडित निखिल स्थापक शास्त्री जी के अनुसार
- 18 March, 2026
- 7 Mins
