Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत के शेष हिस्से और मेरठ ट्रेन का रविवार को शुभारंभ किया

1000569331

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत के शेष हिस्से और मेरठ ट्रेन का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आज विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत की नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

पीएम ने कहा कि मैंने तब भी कहा था कि कांग्रेस और सपा अपनी जहरीली राजनीति छोड़ें और विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके दिखाते हैं। इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली, लेकिन भाजपा ने देश के विकास को सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है। 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत ही धीमी गति से हो रहा था। हालत यह थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश में पांच शहरों में मेट्रो चल पाई। जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से अधिक शहरों में मेट्रो चलने लगी है। आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है।  भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है।

PM ने कहा कि भारत में AI सम्मेलन हुआ। दुनियाभर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। AI सम्मेलन से देश को गर्व हुआ। यह सम्मेलन भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ लेकिन कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि आप तो पहले से ही नंगे हो। कपड़े उतारने की क्यों जरूरत पड़ गई। कांग्रेस के नेताओं ने आज जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो चुकी है, कितनी चरित्रहीन हो गई है।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।