देश
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कल गाडरवारा और साईंखेड़ा क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- bySatendra Mishra
- 02 Jul 2026, 06:10 PM
- 3 Mins
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कल गाडरवारा और साईंखेड़ा क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह कल यानी शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को गाडरवारा और साईंखेड़ा क्षेत्र के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे।
कार्यालय मंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री सिंह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
कल का आधिकारिक कार्यक्रम:
- पूर्वाह्न 11:00 बजे: गाडरवारा के लक्ष्मी टाउनशिप स्थित 'सेवा सदन' आगमन, जहाँ वे क्षेत्रीय गणमान्य जनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
- अपराह्न 03:30 बजे: ग्राम पिठहरा में आयोजित "सामुदायिक भवन लोकार्पण" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- शाम 04:30 बजे: ग्राम खुर्सीपार में श्री गोविंद प्रसाद ढिमोले जी के निवास पर सौजन्य भेंट।
- शाम 05:15 बजे: ग्राम देवरी (मिढ़वानी) में श्री रामबाबू गुर्जर जी के निवास पर आगमन।
- शाम 06:00 बजे: नगर साईंखेड़ा में श्री जगदीश मिर्धा जी एवं श्री सौरभ कहार जी के निवास पर भेंट करेंगे।
- रात्रि 07:00 बजे: ग्राम झिकोली में श्री गिरीश पटेल जी के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
- रात्रि 08:30 बजे: लोलरी आगमन एवं समय आरक्षित।
Author
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
देश
गाडरवारा मंडी की शर्मनाक बदइंतजामी: टीन शेड के नीचे ही पानी-पानी हुई किसानों की उपज,
- 01 July, 2026
- 5 Mins
