परीक्षा पर चर्चा में बोले राव उदय प्रताप सिंह - तनावमुक्त पढ़ाई और समय प्रबंधन से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य,

1000550488

“परीक्षा पर चर्चा” में बोले राव उदय प्रताप सिंह - तनावमुक्त पढ़ाई और समय प्रबंधन से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य,
 तेंदूखेड़ा के कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, मेधावी छात्राओं का किया सम्मान,

प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सीधे प्रसारण को देखा व सुना

प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने, तनावमुक्त रहकर अध्ययन करने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन, समय प्रबंधन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए। उन्होंने जीवन कौशल और व्यावसायिक विकास पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया

प्रदेश मंत्री राव उदय प्रताप  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी समय का सही प्रबंधन करता है, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। अनुशासन ही सफलता की कुंजी है

उन्होंने कहा कि जब तक असंभव को संभव बनाने का प्रयास नहीं किया जाएगा, तब तक असाधारण उपलब्धि संभव नहीं है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर परीक्षा तनाव कम करने की पहल विश्व में अद्वितीय उदाहरण है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, स्मार्ट क्लास, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।