मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्राम पंचायत गोहचर में भगवान परशुराम भवन का भूमिपूजन किया

1000550529

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्राम पंचायत गोहचर में भगवान परशुराम भवन का भूमिपूजन किया

 

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत गोहचर में 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम भवन का भूमिपूजन किया।

                मंत्री श्री पटेल ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो हमारी कमजोरी प्रतीत होती है, वही वास्तव में हमारी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार प्रदान करेंगे, तो हम पर कोई भी उंगली उठाने का साहस नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे भीतर जो सामर्थ्य विद्यमान है, उसे पहचानकर और अधिक सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारे बच्चे संस्कारवान हों, यही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला है। भारत संपूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकता है और यह मार्ग हमारी वैदिक संस्कृति से निकलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों में नैतिकता, संस्कार और सामर्थ्य का निर्माण करना होगा, जिससे वे देश और समाज के लिए सकारात्मक भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश ने विधायक निधि से ट्यूबवेल कराने के लिए विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की।

     कार्यक्रम में ब्रह्मचारी अचलानंद जी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, श्री मैथिलीशरण तिवारी, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री नारायण दुबे, श्री संतोष दुबे, श्री नंदराम पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।