“ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिनांक 02-05-2026 को नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई...

1000661641

“ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 02-05-2026 को नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमगांव छोटा स्थित तालाब के पास दबिश दी। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी मेहरबान अहिरवार (55 वर्ष), निवासी ग्राम शोभापुर थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(b) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में एएसआई राजेश तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।