जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे पर पहली बार पायलट महेश पटेल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मौसम सामान्य था, लेकिन लौटते वक्त अचानक आए तूफान ने कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू कर दिए...

1000661418

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे पर पहली बार पायलट महेश पटेल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मौसम सामान्य था, लेकिन लौटते वक्त अचानक आए तूफान ने कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू कर दिए।

पायलट के मुताबिक पहले हलचल हुई, फिर तेज़ लहरें क्रूज से टकराने लगीं और देखते ही देखते पानी भरने लगा। उन्होंने तुरंत क्रूज को मोड़ने का फैसला लिया और रेस्क्यू के लिए दूसरी नाव मंगवाई, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके थे कि किनारे से महज 100 मीटर पहले ही नियंत्रण खो गया।

हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। इस बीच राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट महेश पटेल, हेल्पर और टिकट प्रभारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

पायलट का दावा है कि खराब मौसम को लेकर कोई स्पष्ट चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि कई यात्रियों ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। 15 साल के अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने इसे “अचानक आई प्राकृतिक आपदा” बताया और कहा कि उनके पास हालात संभालने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

भावुक पायलट ने पीड़ित परिवारों से माफी मांगते हुए कहा कि वह गहरे सदमे में हैं और उन्होंने यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।