नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने "OPERATION EAGLE CLAW" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

1000673886

*OPERATION EAGLE CLAW: कोतवाली पुलिस ने 3 किलो गांजा के साथ एक आरोपी दबोचा*

नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने "OPERATION EAGLE CLAW" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 45,000 रुपये है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में टीम झिरना रोड मरघटा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान MP49MP5734 नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे प्रशांत पटैल (28), निवासी रिपटापार को रोककर तलाशी ली गई। उसके पिट्टू बैग में पन्नी में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस ने आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गांजे के स्रोत की पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गौरव चांटे सहित पुलिस टीम की इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।