Follow Us:

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों और राजनीतिक दलों से बड़ी अपील की

1000611606

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों और राजनीतिक दलों से बड़ी अपील की। दरअसल, पश्चिमी एशिया में बने युद्ध जैसे हालात के बीच में देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के मसले को लेकर काफी अफवाह उड़ाई जा रही है। इस कारण प्रशासन और सरकार को अलग प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। तेल की जमाखोरी जैसी स्थिति बनती दिख रही है। इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एकजुट होकर संकट का सामना करने की अपील की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट की स्थिति को लेकर देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें वैश्विक संकट से निपटने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है, हम किसी भी संकट जैसी स्थिति में भेदभाव भूलकर एकजुट हो जाते हैं।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।