Follow Us:

नरसिंगपुर विरोध के ऐलान के बाद प्रशासन एक्शन में, SP बंगले के सामने से हटे स्पीड ब्रेकर

1000699117

 

​नरसिंगपुर विरोध के ऐलान के बाद प्रशासन एक्शन में, SP बंगले के सामने से हटे स्पीड ब्रेकर

​​नरसिंहपुर में एसपी (SP) बंगले के सामने हाल ही में बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थानीय जनता में भारी नाराजगी थी। इस मामले को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज, 26 मई को एक बड़े प्रदर्शन और धरने का ऐलान किया गया था।

​प्रशासन का त्वरित एक्शन:

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। आज सुबह, प्रदर्शन शुरू होने से कुछ देर पहले ही प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए एसपी बंगले के सामने बने उन विवादित स्पीड ब्रेकरों को वहां से हटा दिया है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।