नरसिंगपुर शिवसेना-युवासेना में बड़ा फेरबदल, संदीप राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

1000770937

नरसिंगपुरु शिवसेना-युवासेना में  संदीप राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने के लिए शिवसेना–युवासेना ने संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश में कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है, जिसमें संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिले का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

​यह नियुक्ति पत्र शिवसेना-युवासेना मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुनील वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लगी मुहर

​यह नियुक्तियाँ हिंदू हृदय सम्राट स्व. बाला साहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद से की गई हैं। इसमें शिवसेना के मुख्य नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक और राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साळी के निर्देश शामिल हैं।

​मध्य प्रदेश युवासेना के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी व जबलपुर संभाग प्रभारी आशीष नेमा की सहमति के बाद संदीप राजपूत के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है।

संगठन को मजबूत करने की कमान

​"संदीप राजपूत की नियुक्ति से  नरसिंहपुर जिले में शिवसेना–युवासेना का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। संगठन को उम्मीद है कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से काम करते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।"

शिवसेना-युवासेना नेतृत्व


 

बधाइयों का लगा तांता

​संदीप राजपूत को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए अपनी नई भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।