Follow Us:

नरसिंहपुर रफ्तार का कहर: दो की मौत, सड़क पर भारी हंगामा*

1000679298

नरसिंहपुर में रफ्तार का कहर: दो की मौत, सड़क पर भारी हंगामा*


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

सड़क पर बिखरा खून और अपनों को खोने का गम देख लोग सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा। देखते ही देखते करोंदी तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चक्काजाम कर दिया गया।
*मौके की स्थिति:* 
पुलिस बल: सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं।
प्रशासन की कोशिश: अधिकारी आक्रोशित भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई हो और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।