नरसिंगपुर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दो दिवसीय नरसिंहपुर दौरा: कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
- bySatendra Mishra
- 01 Aug 2026, 08:25 AM
- 4 Mins
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दो दिवसीय नरसिंहपुर दौरा: कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
नरसिंहपुर:
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 1 और 2 अगस्त 2026 को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ जिलेवासियों को कई स्वास्थ्य और विकास सौगातों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
1 अगस्त (शनिवार): संघ कार्यक्रम और रात्रि विश्राम
मंत्री पटेल 1 अगस्त की शाम 5:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे गोटेगांव पहुंचेंगे।
- शाम 7:00 बजे: महाकुटी संघ कार्यालय (सांकल रोड, नरसिंहपुर) में आयोजित 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम' में सम्मिलित होंगे।
- रात 8:10 बजे: सर्किट हाउस, नरसिंहपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम।
2 अगस्त (रविवार): लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
रविवार को मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह 10:00 बजे से जिले में सिलसिलेवार कार्यक्रमों में भाग लेंगे:
- सुबह 10:00 बजे: सदर मढ़िया प्रांगण (नरसिंहपुर) में पूजन पाठ एवं डोम शेड का भूमिपूजन।
- सुबह 11:00 बजे: शासकीय जिला अस्पताल (नरसिंहपुर) में डायलिसिस मशीनों का शुभारंभ।
- दोपहर 12:15 बजे: एम.एल.बी. स्कूल (नरसिंहपुर) में 'अटल टिंकरिंग लैब' का लोकार्पण।
- दोपहर 12:35 बजे: नगरपालिका चौराहा में "गन्ना लिये हुये किसान की मूर्ति" का लोकार्पण।
- दोपहर 02:10 बजे: ग्राम उमरया (चिनकी), ब्लॉक करेली में 'आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्र' का लोकार्पण।
- दोपहर 03:10 बजे: ग्राम केरपानी, ब्लॉक करेली में 'आरोग्यम प्रा० स्वास्थ्य केन्द्र' का लोकार्पण।
इसके पश्चात मंत्री पटेल सायं 4:00 बजे केरपानी से भोपाल (वाया राजमार्ग-उदयपुरा-बरेली-बाड़ी-मंडीदीप) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8:00 बजे भोपाल पहुँचेंगे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
