नरसिंहपुर में 15 अगस्त पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्रीमंत्री प्रहलाद पटेल फहराएंगे तिरंगा, बच्चों के साथ करेंगे मध्याह्न भोजन
- bySatendra Mishra
- 14 Aug 2026, 07:13 PM
- 3 Mins
नरसिंहपुर में 15 अगस्त पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री मंत्री प्रहलाद पटेल फहराएंगे तिरंगा, बच्चों के साथ करेंगे मध्याह्न भोजन
नरसिंहपुर:
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर नरसिंहपुर जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटेल स्टेडियम ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
ध्वजारोहण और मुख्य समारोह के उपरांत मंत्री श्री पटेल ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहाँ वे ग्राम सभा को संबोधित करने के साथ-साथ स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम
प्रशासन द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा:
- प्रातः 08:50 बजे: सर्किट हाउस (नरसिंहपुर) से स्टेडियम ग्राउंड के लिए प्रस्थान।
- प्रातः 09:00 बजे: स्टेडियम ग्राउंड आगमन एवं राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा मुख्य समारोह में सहभागिता।
- प्रातः 11:30 बजे: स्टेडियम ग्राउंड से प्रस्थान।
- प्रातः 11:50 बजे: जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत रामपिपरिया आगमन।
- दोपहर (विशेष कार्यक्रम): ग्राम सभा में संबोधन एवं स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन।
- दोपहर 02:10 बजे: रामपिपरिया से जबलपुर के लिए प्रस्थान।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
- 25 August, 2026
- 5 Mins
