Follow Us:

नरसिंगपुर 📰 शाम ढलते ही पलोहा थाने की नाक के नीचे से शुरू होता अवैध रेत का खेल? शक्कर नदी घाट से रात के अंधेरे में रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही की सूचना, संरक्षण को लेकर उठे सवाल गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर

1000743773

📰 शाम ढलते ही पलोहा थाने की नाक के नीचे से शुरू होता अवैध रेत का खेल?

शक्कर नदी घाट से रात के अंधेरे में रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही की सूचना, संरक्षण को लेकर उठे सवाल

गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्कर नदी घाट से शाम ढलते ही अंधेरे का फायदा उठाकर कथित रूप से बड़ी मात्रा में रेत का अवैध परिवहन किए जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रेत से भरे कई ट्रैक्टर रात के समय क्षेत्र से गुजरते देखे जाते हैं।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि यह गतिविधियां लगातार हो रही हैं तो संबंधित जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं पहुंच रही है। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि गैर स्वीकृत स्थानों से कथित रूप से होने वाला यह कारोबार आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस परिवहन में स्वराज, सोनालिका सहित विभिन्न कंपनियों के ट्रैक्टरों का उपयोग किए जाने की बातें सामने आई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।

अब आवश्यकता है कि प्रशासन एवं संबंधित विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाएं और यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।