मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चीचली विकासखंड में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन पर दिया जोर
- bySatendra Mishra
- 27 Mar 2026, 07:58 PM
- 6 Mins
मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चीचली विकासखंड में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन पर दिया जोर
प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम गाडरवारा में बाबई-चीचली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि पंचायतों के माध्यम से संचालित पेयजल योजनाओं में किसी भी प्रकार की बिजली बिल या विद्युत संबंधी समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सीईओ जनपद चीचली को पंचायतों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री श्री सिंह ने ग्राम पंचायत मोहपानी, पिपरिया डुरसुरू, सहावन, खला, मारेगांव, अमाड़ा एवं बारहाबड़ा पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरपंच-सचिव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदारी के साथ करें तथा मद की राशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करते हुए सभी निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। संबल योजना की समीक्षा करते हुए तीन माह से अधिक लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। बताया गया कि 29 हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जबकि तकनीकी कारणों से 13 प्रकरण जिला मुख्यालय स्तर पर लंबित हैं, जिसका निराकरण किया जा रहा है।
ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए गए कि जिन पंचायतों में राशि उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। साथ ही ऐसे भवन जो जनहित में उपयोगी नहीं हैं, उन्हें डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जाए। सरपंच-सचिवों को आंगनवाड़ी केन्द्रों की सतत मॉनीटरिंग कर बच्चों को पोषण आहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम इमलिया, बसुरिया, अमाड़ा सहित अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों के निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश भी दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इस माह जनपद चीचली में 1700 हितग्राहियों को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। सीईओ जनपद एवं एसडीएम को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों के लिए रेत की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। बैठक में सांसद एवं विधायक निधि से संचालित कार्यों की प्रगति, स्कूलों में फर्नीचर की उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे, जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेश कौरव, श्री मुकेश मरैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, जीआरएस एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
पत्रकारो की सुरक्षा कल्याण की नीति बनाय सरकार BJP सासद दर्शन सिह चौधरी ने की माग
- 27 March, 2026
- 2 Mins
दिल्ली- ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला सरकार ने ईंधन पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाई
- 27 March, 2026
- 1 Mins
नरसिंहपुर निजी स्कूलों की मनमानी पर घिरा प्रशासन, गाडरवारा से उठी जांच की मांग,
- 26 March, 2026
- 4 Mins
अयोध्या: राम नवमी का पर्व अयोध्या के 5 हजार मंदिरों में 27 मार्च को मनाया जाएगा
- 26 March, 2026
- 3 Mins
