Follow Us:

मानवाधिकारों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

1000725202

मानवाधिकारों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा। मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन ने नरसिंहपुर जिले में सक्रिय समाजसेवी कुंवर साहब गुर्जर को संगठन का संपर्क सचिव, नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया है। संगठन ने अपने मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया है कि कुंवर साहब गुर्जर संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मानवाधिकारों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे मानवाधिकार हनन, शोषण एवं अन्याय के मामलों में पीड़ितों की आवाज बनकर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुंवर साहब गुर्जर के संपर्क सचिव पद पर मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।