Follow Us:

मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा की छुट्टी की तारीख बदली मध्य प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है

1000698092

 मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा की छुट्टी की तारीख बदली

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 25 मई 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश को बदल दिया गया है।

अब राज्य में ईद-उल-अजहा का अवकाश 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 27 मई (बुधवार) को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा।

यह निर्णय नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लिया गया है और पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है।

👉 प्रशासन ने सभी विभागों को इस बदलाव के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।