मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की
- bySatendra Mishra
- 16 Mar 2026, 04:42 PM
- 4 Mins
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत चल रही योजनाओं, कार्यक्रमों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी। साथ ही राज्य की विकास योजनाओं और प्रगति से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विकास को गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य सरकार को मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए ‘किसान, महिला, गरीब और युवा’—इन चार वर्गों के सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत करीब 16 विभागों को जोड़कर समन्वित रूप से काम किया जा रहा है। इसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से प्रदेश में शुरू की गई पहलें भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगी। राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय बनाकर मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेश, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में आने वाले समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
- 22 July, 2026
- 3 Mins
