Follow Us:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले के केरर और ग्वारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात की

1000610719

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले के केरर और ग्वारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हुई इस भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ घायलों के इलाज पर विशेष ध्यान दे रहा है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।