* *मां रेवा वेयरहाउस देवरी (साईंखेड़ा) मामला नए मोड़ पर* *पूरी घटना :* मां रेवा वेयरहाउस स्थित मूंग खरीदी केन्द्र पर किसानों ने खुद को NCML सर्वेयर बताने वाले दो युवकों को पकड़ने का दावा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
- bySatendra Mishra
- 26 Jul 2026, 10:37 AM
- 4 Mins
* *मां रेवा वेयरहाउस देवरी (साईंखेड़ा) मामला नए मोड़ पर*
*पूरी घटना :* मां रेवा वेयरहाउस स्थित मूंग खरीदी केन्द्र पर किसानों ने खुद को NCML सर्वेयर बताने वाले दो युवकों को पकड़ने का दावा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
* मां रेवा वेयरहाउस देवरी (साईंखेड़ा) से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो और उपलब्ध ऑडियो बातचीत के आधार पर मामले को लेकर कई नए सवाल उठने लगे हैं।
* *विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार :* फोन पर हुई एक कथित बातचीत में संबंधित सर्वेयर ने यह दावा किया कि दोनों युवक नरसिंहपुर जिले में *नाफेड के अधिकृत अधिकारी सुरेश गौर* से बात कराकर कार्य कर रहे थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि जब इस संबंध में नाफेड अधिकारी का नाम सामने आया तो उन्होंने इस दावे का कड़ा विरोध किया और कथित रूप से सर्वेयर को फटकार लगाई। इस घटनाक्रम के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दोनों युवकों के संबंध किन-किन स्तरों तक थे।
* मामले से जुड़े सूत्रों का यह भी दावा है कि कथित दलालों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी के कुछ जिम्मेदार लोगों के पास थी, क्योंकि जिस दिन किसानों ने उन दलालों को पकड़ा है उसे दिन संबंधित वेयरहाउस पर नाफेड के अधिकारी और कंपनी के जिम्मेदार सुपरवाइजर द्वारा भ्रमण किया गया था तब भी दोनों दलाल वहां मौजूद थे। *(जिसका प्रमाण गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरो से किया जा सकता है।)*
इस बीच यह भी चर्चा है कि मामला सार्वजनिक होने के बाद संबंधित *कंपनी के सुपरवाइजर और नाफेड से जुड़े अधिकारी* जिले में सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं और जिले की सीमा से बाहर होने की संभावना है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
*सबसे बड़ा सवाल*
यदि जांच एजेंसियां पूरे कथित संपर्क *श्रृंखला—सुपरवाइजर, नाफेड अधिकारी, अनिल रघुवंशी तथा दोनों कथित दलालों*—के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड *(CDR)* और *डिजिटल संचार* की निष्पक्ष जांच कराएं, तो मामले के कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
- 22 July, 2026
- 3 Mins
