Follow Us:

गाडरवारा मूंग खरीदी में कथित खेल पर शिकंजा! मंत्री कार्यालय तक पहुंची किसानों की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी गाडरवारा। समर्थन मूल्य पर संचालित मूंग खरीदी व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे मे

1000801117

मूंग खरीदी में कथित खेल पर शिकंजा! मंत्री कार्यालय तक पहुंची किसानों की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

गाडरवारा। समर्थन मूल्य पर संचालित मूंग खरीदी व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। गाडरवारा के आर. लक्ष्मण वेयरहाउस स्थित खरीदी केंद्र पर नियुक्त NCML कंपनी के एक सर्वेयर तथा पवन विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के विरुद्ध किसानों की शिकायतों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार किसानों ने गुणवत्ता परीक्षण, तौल प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत सीधे मंत्री कार्यालय तक पहुंचाई। बताया जा रहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

सूत्रों का यह भी दावा है कि प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट थाना प्रभारी गाडरवारा को भेजते हुए उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। हालांकि, अभी तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज होने या किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आरोप सिद्ध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों की शिकायतों पर पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होती है। पूरे मामले पर किसानों, प्रशासन और आम जनता की निगाहें टिकी हुई हैं।

स्पष्टीकरण: यह समाचार उपलब्ध शिकायतों एवं विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष सक्षम अधिकारियों की जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।